लेखा सेवा से जुड़े कार्मिकों ने दिखाई एकजुटता:एकाउंटेंट एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह, लेखाकर्मियों का हुआ सम्मान

राजस्थान एकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला शाखा झालावाड़ का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक निजी फार्म में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लेखा सेवा से जुड़े कार्मिकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारती ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ हाल ही में लेखा सेवा में पदोन्नत हुए जुगल किशोर पाटीदार को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय से सहायक लेखाधिकारी प्रथम के पद पर पदोन्नत हुए धनराज नागर, मिलन नागर और विपिन गर्ग को भी साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त लेखाकर्मियों का हुआ सम्मान
संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि सालिगराम दांगी ने सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र नंदवंशी, फूलचंद नागर और सुमंत शर्मा का साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कोषाधिकारी ओमप्रकाश शर्मा और संगठन के कोषाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इसी क्रम में सहायक लेखाधिकारी प्रथम संजय व्यास ने प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत लोकेश कुमार भील और सभा सचिव के पद पर निर्वाचित देवराज मीणा को साफा बांधकर सम्मानित किया। संगठन की मांगों पर हुई चर्चा
समारोह के दौरान जिले में पदस्थापित लेखा कार्मिकों ने संगठन की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने इस चर्चा में उपस्थित सभी लेखाकर्मियों से उनके सुझाव भी लिए।
इस अवसर पर विचार-विमर्श के लिए सहायक लेखाधिकारी प्रथम द्वारिकालाल मेहर, श्यामलाल मीणा, राजीव उपाध्याय, मूलचंद मीना, अनुराग वर्मा, सतीश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय संदीप वर्मा, सुरेश प्रजापति, धीरज राठौर, सुरेश आंजना, ओम प्रकाश शर्मा, सरिता पहाड़िया तथा नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों में शुभम वर्मा, कल्पित पोरवाल, पंकज कुमार मीणा, आकांक्षा न्याति, दीक्षा व्यास, उर्वशी, हिना नर्सल, भारती सुमन, लक्षिता सोनी, राधेश्याम, रविकांत, हेमंत वर्मा, कमलेश गुर्जर, रवि, राहुल धाकड़, राजेंद्र पवन, लाल चंद, शुभम जैन, शुभम दांगी और दुर्गालाल भील सहित अन्य लेखाकर्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *