नई पंचायत बनने पर किया भाजपा नेता का स्वागत:टामटिया के ग्रामीण ढोल बजाते हुए मुख्यालय तक ले गए

पंचायत समिति छोटी सरवन के अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत टामटिया में पंचायत अलग होने की खुशी में ग्रामीणों ने शनिवार को भाजपा नेता और जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा एडवोकेट का स्वागत किया। नवगठित पंचायत मुख्यालय बनने पर ग्रामीणों ने ढोल-कुंडी बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर कटारा का अभिनंदन किया। ढोल बजाते हुए मुख्यालय ले गए ​राजेश कटारा छोटी सरवन के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। उनके पहुंचने पर ग्राम वासियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। स्वागत जुलूस सरवनी चौराहा से शुरू हुआ, जहां से ग्रामीणों और समर्थकों की भीड़ ढोल-कुंडी के साथ जुलूस के रूप में उन्हें नवगठित पंचायत मुख्यालय तक लेकर गई। ग्रामीणों ने जताया आभार ​ग्रामीणों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नई पंचायत बनने से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस मांग को पूरा कराने में सहयोग देने के लिए राजेश कटारा का आभार व्यक्त किया। ​इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोरी शंकर, सरपंच शंकर लाल मईडा, सुरेश कटारा, सरपंच बहादुर सिंह डिंडोर, सूरज वड़किया, उंकार लाल, देवी लाल, धारजी भगत, रामलाल, बाबूलाल वड़किया, नाथूलाल, तोलाराम, नारायण लाल आदि जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और नई पंचायत बनने की खुशी में जश्न मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *