लेडी सिंघम से रिश्वतखोर बनी दरोगा ने शादी नहीं की:2 बच्चे गोद लिए, एनकाउंटर कर चर्चा में आई; बदमाशों को देखते ही थप्पड़ जड़ती

गाजियाबाद की रिश्वतखोर दरोगा भुवनेश्वरी सिंह कभी लेडी सिंघम के रूप में जानी जाती थी। पुलिस पर फायर कर भाग रहे बदमाश को दौड़ा कर पकड़ने और फिर उसे थप्पड़ों से पिटाई करने पर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं। बीते दिनों दरोगा भुवनेश्वरी को एक बदमाश का एनकाउंटर करने पर सम्मानित भी किया गया था। हालांकि, कड़क दरोगा की छवि वाली भुवनेश्वरी की वर्दी दूसरी बार दागदार हुई है। पहली बार वह 2022 में कानपुर में रेड कर एक सेक्स रैकेट पकड़ी थी। उनको छोड़ने के लिए 15 लाख का डिमांड किया, 50 हजार लेते गिरफ्तार की गई थीं। इस बार गाजियाबाद में 45 हजार रुपए लेते अरेस्ट की गई हैं। कभी एनकाउंटर तो कभी रिश्वत के मामले में सुर्खियों में रहने वाली दरोगा ने शादी नहीं की है। उन्होंने दो बच्चों को गोद ले रखा है। वालीबॉल की प्लेयर रह चुकी भुवनेश्वरी की भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी। 1999 में सिपाही के रूप में भर्ती होने के बाद वह प्रमोट होकर हेड कॉन्स्टेबल और फिर दरोगा बनी थी। वह इंस्पेक्टर बनने की लाइन में थी। ट्रेनिंग पूरी कर चुकी थी, लेकिन विभागीय जांच में प्रमोशन रुका हुआ था। स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुई, तीसरा प्रमोशन रुका 13 जनवरी को साहिबाबाद रिपोर्टिंग चौकी से एंटी-करप्शन टीम द्वारा अरेस्ट की गई दरोगा भुवनेश्वरी सिंह अलीगढ़ की रहने वाली हैं। वह वॉलीबाल की नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। स्पोर्ट्स की बदौलत ही यूपी पुलिस में 1999 में वह सिपाही के रूप में कोटे से सेलेक्ट हुई थीं। कुछ ही साल बाद वह प्रमोशन पाकर हेड कॉन्स्टेबल बन गईं। उनको दूसरा प्रमोशन दरोगा के रूप में 2013 में मिला। उस समय आगरा में उनकी तैनाती थी। अरेस्ट महिला दरोगा के साथ काम कर चुकीं महिला दरोगाओं के अनुसार, वह इस बार भी इंस्पेक्टर के रूप में प्रमोट होने वाली थीं। ट्रेनिंग पूरी हो गई थी। केवल विभागीय जांच में फाइल फंसी हुई थी। एक महिला इंस्पेक्टर ने बताया- उन्होंने शादी नहीं की थी। शादी को लेकर वह अक्सर कहती थीं कि शादी ही सब कुछ नहीं है। आप किसी बेटी या बेटे को गोद भी ले सकते हैं। उससे भी परिवार बन सकता है।उन्होंने पहले एक बच्ची को गोद लिया, फिर एक लड़के को गोद लिया। दोनों बच्चों की पढ़ाई और सारी जिम्मेदारी वह खुद ही देख रही थी। अपराधियों को मौके पर ही थप्पड़ जड़ देती एक महिला इंस्पेक्टर ने बताया- भुवनेश्वरी 2 बार मेरे साथ तैनात रहीं हैं। छेड़छाड़ को लेकर जब भी स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभियान में हम पहुंचते तो भुवनेश्वरी सीधे युवकों को थप्पड़ लगा देती थी। एक बार आगरा में तैनाती के समय एक अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। भुवनेश्वरी सिंह ने उसे पकड़कर मौके पर ही थप्पड़ लगा दिए। कहा कि मुझे महिला समझ रहा है। भाग, मैं तुझसे ज्यादा भाग लूंगी। एनकाउंटर के समय भी 23 सितंबर को वीडियो में बोल रही हैं कि और चलाएगा पुलिस पर गोली। सेक्स रैकेट पकड़ा तो रिश्वत की डिमांड की जून 2022 में महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह कानपुर में एडीसीपी पूर्वी के ऑफिस में तैनात थी। तब भुवनेश्वरी ने होमगार्ड संजीव के साथ पनकी में चल रहे सेक्स रैकेट में छापा मारा था। जालौन के रहने वाले दो व्यापारियों और सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं को मौके से पकड़ा। हिरासत में लेने के बाद चारों को बंधक बना लिया और 15 लाख रुपए की मांग की थी। जैसे ही यह गोपनीय सूचना कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना को मिली तो उन्होंने टीम लगाई। इसके बाद एडीसीपी राहुल मिठास और एसीपी कोतवाली अशोक सिंह ने सिविल ड्रेस में एक रेस्टोरेंट में 50 हजार की घूस लेते दरोगा भुवनेश्वरी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जेल भेजा गया। जेल से जमानत पर आकर वह लंबे समय सस्पेंड हुईं। जिसके बाद भुवनेश्वरी ने अपना ट्रांसफर गाजियाबाद करा लिया। यहां उन्हें महिला थाने में तैनाती मिली। गाजियाबाद में बदमाश के पैर में गोली मारकर सुर्खियों में रही 23 सितंबर 2025 को महिला दरोगा भुवनेश्वरी ने 4 पुलिसकर्मियों के साथ एक बदमाश का एनकाउंटर किया था। उसने बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा था। भुवनेश्वरी बदमाश को अपने कंधे पर लादकर ले गई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने एनकाउंटर में शामिल महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी, दरोगा विनीता यादव, दरोगा भुवनेश्वरी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ममता सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नीतू सिंह को सम्मानित भी किया था। गाजियाबाद में नगर आयुक्त और महापौर सुनीता दयाल ने भी सम्मानित किया था। गाजियाबाद में 45 हजार लेते अरेस्ट 13 जनवरी 2026 को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन के रहने वाले रामपाल ने दहेज के मामले में उन्हें महिला थाने की साहिबाबाद रिपोर्टिंग चौकी पर पहुंचकर 45 हजार रुपए दिए। जैसे ही महिला दरोगा ने यह रकम अपनी टेबिल पर रखी तभी एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद महिला दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ। डीसीपी धवल जायसवाल ने अरेस्ट करते हुए जांच शुरू करा दी। बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट ने दरोगा को जेल भेज दिया। ———————— ये खबर भी पढ़िए- एनकाउंटर करने वाली महिला दरोगा घूस लेते अरेस्ट:गाजियाबाद में दुपट्‌टे से चेहरा ढंका, धक्का देकर गाड़ी में बैठाया, सस्पेंड गाजियाबाद में एक महिला दरोगा को 45 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया। महिला दरोगा भुवनेश्वरी 23 सितंबर, 2025 को एक बदमाश का एनकाउंटर करके चर्चा में आई थी। जांच के दौरान उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई। मंगलवार देर शाम उसे सस्पेंड कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *