यूपी में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी शून्य:48 घंटे में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा, बाराबंकी सबसे ठंडा रहा

यूपी में आज रविवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा पड़ा है। हालत इतने खराब हो गए कि सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गाड़ियों की लाइटें भी नजर नहीं आ रही हैं। प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक है। शनिवार की बात करें तो बाराबंकी 3.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। इससे रात में चल रही शीतलहर की परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। अब मौसम की तस्वीरें- घना कोहरा बनेगा परेशानी की वजह
हालांकि शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन प्रदेशभर में घने से बहुत घने कोहरे के कारण दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतर इलाकों में सुबह देर से धूप निकलने की वजह से ठंड का असर शाम से लेकर सुबह तक महसूस किया जाएगा। 20 जनवरी से कोहरे में कमी, 22 से बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जनवरी से कोहरे में कमी आएगी।दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी। 23 जनवरी तक यह बारिश प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों तक पहुंच सकती है। 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर। 29 जिलों में येलो अलर्ट
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर। ये रहेंगे सबसे ज्यादा ठंडे जिले
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच। अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए
18 जनवरी : पश्चिम यूपी में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ठंडी हवा गलन बढ़ाएगी।
19 जनवरी : पश्चिम यूपी में बूंदाबांदी के साथ पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में बादल छा सकते हैं। ठंडी हवा गलन बढ़ाएगी मौसम ने क्यों पलटी मारी, जानिए मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *