लेन-देन को लेकर गाली-गलौच करके गाड़ी के शीशे तोड़े, 1 काबू, दूसरा फरार

अमृतसर | न्यू सुंदरनगर में करियाना दुकानदार महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। महिला राज रानी ने बताया कि उसका बेटा गुरप्रीत उर्फ गोपी टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। उसका साथी भुपिंदर सिंह उर्फ भिंदू पैसों को लेकर टालमटोल कर रहा था। 4 मई को दोपहर 11 बजे भुपिंदर ने गुरप्रीत को फोन कर धमकी दी कि वह पैसे लौटाने उसके घर आएगा। कुछ देर बाद वह बाइक पर एक निहंग सिंह के साथ घर के बाहर पहुंचा। दोनों ने गाली-गलौच की। निहंग सिंह ने खंडा निकालकर गली में लहराया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। राज रानी ने बताया कि जब वह दुकान से बाहर आई तो भुपिंदर ने उसे रोक लिया। फिर उसके छोटे बेटे मनप्रीत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर निहंग सिंह भाग गया। भुपिंदर भी भागने लगा, लेकिन सड़क पर गिर पड़ा। उसका सिर लोहे के एंगल से टकरा गया। उसे सिर और शरीर पर हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने भुपिंदर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। निहंग सिंह की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह पैसों का लेन-देन है। दोनों पक्षों में पहले भी तनाव था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *