विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) में राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संघ (रूवा) के सहयोग से लैंगिक संवेदनशीलता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रूवा के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित की गई। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी कॉलेज के सीईओ इंजीनियर ओंकार बागड़िया ने कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को लैंगिक संवेदनशीलता पर संबोधित किया। रूवा की अध्यक्ष डॉ. शशिलता पुरी ने संस्था के महत्व और महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र (MSSK) के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रूवा की संयोजक प्रो. डॉ. जोया चक्रवर्ती और संयुक्त सचिव डॉ. प्रिया ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने लिंग भूमिकाएं और लिंग पूर्वाग्रह जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। स्टूडेंट्स और संकाय सदस्यों के साथ संवादात्मक चर्चाएं भी की गईं। कार्यशाला में महिला हेल्पलाइन और कानूनी सहायता प्रणाली की जानकारी दी गई। शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से पितृ सत्तात्मक व्यवस्था में छिपे लैंगिक विभेद को समझाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रचलित रूढिय़ों को चुनौती देना और समावेशी शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देना था।


