शहर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही। अब दिन दहाड़े रेलवे स्टेशन के बाहर से एक बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग गया। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने बेटे को JEE मेन का एग्जाम दिलवाकर वापस कोटा लौटी थी। पीड़ित महिला ने चोरी की शिकायत एसपी ऑफिस में दी है। हरदोई,जालौन (यूपी) हाल महावीर नगर थर्ड निवासी नरेंद्र गुबरेले ने बताया कि उनका बेटा कोटा से JEE की तैयारी कर रहा है। 3 अप्रैल को बेटे को JEE मेन का एग्जाम दिलवाने झांसी गए थे। आज सुबह ही कोटा इटावा एक्सप्रेस ट्रेन से कोटा लौटे।सुबह 7 से 8 बजे के बीच पत्नी संध्या व बेटे प्रभात के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से बाहर निकले। मै बेटे के साथ टॉयलेट करने चला गया। पत्नी बाहर बस/ऑटो स्टॉप के पास अकेली खड़ी थी। उसी दौरान पीछे से बदमाश आया। पत्नी के हाथ मेसे बैग छीनकर भाग गया। उसका पीछा किया लेकिन वो तेजी से फरार हो गया। पर्स में लैपटॉप, एक टच मोबाइल, एक कीपैड फोन, दो मंगलसूत्र, पायल,4 हजार नगद व जरूरी दस्तावेज रखे थे। सब को बदमाश लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत देने आरपीएफ चौकी गए। उन्होंने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद हम घर लौट आए। जवाहर नगर थाने गए। थाने वालों नेबीबिल लाने को कहा। एक पुलिसकर्मी ने सिटी एसपी को शिकायत देने की सलाह दी। जिसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचे है।


