सरकारी शिक्षक ने छिपाई नौकरी की जानकारी:जेल में खुद को मार्बल व्यवसायी बताया, फर्जी दस्तावेज से लिया वेतन

बूंदी के रामगंज बालाजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक पद पर कार्यरत देवलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस और जेल प्रशासन को अपनी सरकारी नौकरी की जानकारी छिपाकर खुद को मार्बल व्यवसायी बताया। 48 वर्षीय देवलाल को पिछले साल सितंबर में हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह एक दिन पुलिस हिरासत और आठ दिन जेल में रहा। इस दौरान उसने अपनी शिक्षक की नौकरी छिपाई और खुद को मार्बल व्यवसायी बताया। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने स्कूल की उपस्थिति पंजिका में गिरफ्तारी की अवधि को आकस्मिक अवकाश दर्शाया। इसी आधार पर उसने राजकोष से वेतन भी प्राप्त कर लिया। पुलिस और जेल प्रशासन को उसकी नौकरी की जानकारी नहीं मिलने के कारण विभागीय निलंबन की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार, फर्जीवाड़े के इस मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद देवलाल की अग्रिम जमानत जिला एवं सत्र न्यायालय बूंदी से खारिज कर दी गई। 7 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *