6 नई पंचायत समिति और 56 ग्राम पंचायतें प्रस्तावित:झिनझिनयाली, रामगढ़ और चांधन नई पंचायत समिति; ‘सम’ अब जैसलमेर ग्रामीण समिति

जैसलमेर जिले में लंबे समय से चल रही ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की कवायद का पहला चरण आखिरकार मंगलवार को पूरा हुआ। जिला प्रशासन ने दोपहर बाद नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के प्रस्ताव तैयार कर उस पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार जैसलमेर में कुल 6 नई पंचायत समिति और 56 नई ग्राम पंचायत बनाने के प्रस्ताव रखे गए हैं। जिस पर आमजन से आगामी 6 मई 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। 56 नई ग्राम पंचायतों का गठन वहीं कई पंचायतों में हुआ पुनर्गठन पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन में जैसलमेर जिले में कुल 56 नई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव बनाए गए है। पूर्व में कुल 206 ग्राम पंचायतें थी जिन्हें मिलकर अब कुल 262 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। इन ग्राम पंचायतों में कई ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों में बदलाव किया गया हैं तो वहीं कई गांवों को पुरानी ग्राम पंचायतों से नई ग्राम पंचायतों में जोड़ा गया हैं। इसी प्रकार पुरानी पंचायत समितियों सहित कुल 13 पंचायत समितियों में से प्रत्येक में लगभग 20 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। जबकि जैसलमेर ग्रामीण और रामगढ़ में 21-21 ग्राम पंचायतें रखी गई हैं। पूर्व की पंचायत समितियां ये बनी नई पंचायत समितियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *