भास्कर न्यूज | अमृतसर लैंड पूलिंग नीति के विरोध में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के आजाद छात्र संगठन के सदस्यों ने रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च भाई गुरदास लाइब्रेरी से होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरा। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका छात्र संगठन जहां इसका कड़ा विरोध करता है, वहीं इसके प्रसार को रोकने के लिए आगे आएगा। उन्होंने कहा कि देश का सबसे समृद्ध राज्य, जिसने देश की आजादी में सबसे अधिक योगदान दिया है और राज्य को आबाद और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार अब लैंड पूलिंग नीति के माध्यम से इसे हड़पना चाहती है। वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य की 70 प्रतिशत भूमि उनके पूर्वजों द्वारा विकसित की गई थी। जिसका स्वामित्व पीढ़ी दर पीढ़ी उनके पास रहा है। जबकि सरकार का 30 प्रतिशत से अधिक पर नियंत्रण है, अब सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी हर्ष बाठ, रणजोध सिंह, हिमांशु संघर, रोहन बैंस, प्रभनूर सिंह, परम बाजवा, गैवी, जयवीर, जसकरण मेहता आदि मौजूद थे।


