अमृतसर| अमृतसर के पुतलीघर में गोगी ज्वैलर्स ने अपने नए शोरूम ‘टिआरा जेम्स व ज्वैल्स’ का सोमवार को शुभारंभ किया। मेन चौक स्थित इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम ओमप्रकाश सोनी ने किया। माल रोड स्थित गोगी ज्वेलर्स के मालिक रवि हांडा ने बताया कि उनका परिवार दशकों से पंजाब के ग्राहकों को शुद्ध, उच्च गुणवत्ता वाली और शानदार डिजाइन की ज्वैलरी उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में, पुतलीघर में शोरूम खोलने से अटारी तक के ग्राहकों को अब और भी सुविधा मिलेगी। हांडा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य लोगों को विश्व-स्तरीय डिजाइन की ज्वैलरी उपलब्ध कराना है, और वे अपनी शुद्धता की गारंटी देते हैं, यही कारण है कि उनके ग्राहक वर्षों से उन पर भरोसा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिआरा जेम्स व ज्वैलर्स के शोरूम में ग्राहकों को उत्कृष्ट और अद्वितीय डिजाइन की ज्वैलरी मिलेगी। उद्घाटन समारोह में गोगी ज्वैलर्स के कई पुराने ग्राहक, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।


