लैंड पूलिंग योजना को रद्द करना ऐतिहासिक फैसला : संधू

अमृतसर | आप पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह संधू ने मजीठा के गांव लुधर में वर्करों संग मीटिंग की। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के सुझावों पर गौर करते हुए लैंड पूलिंग योजना को रद्द करके किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद किसानों और आम लोगों में खुशी की लहर है। गुरप्रताप ने कहा कि किसानों और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। किसानों की आवाज सुनकर भगवंत सरकार ने साबित कर दिया है कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। लोगों के हित में फैसले लिए जा रहे। आने वाले समय में सरकार और अधिक किसान हितैषी नीतियां लाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *