अमृतसर | सेंट्रल हलका के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान ने वर्ल्ड कैंसर केयर की 12 मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए पीएपी स्मीयर, पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के लिए पीएसए टेस्ट, मुंह और गले के कैंसर की जांच की जाएगी। ओरल स्क्रीनिंग, बोन डेंसिटी टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अन्य जांचें फ्री होंगी। गांवों -कस्बों में कैंप लगाया जाएगा।


