लॉरेंस गैंग से जुड़ा पंकज गिरफ्तार, रंगदारी केस में दिल्ली पुलिस ले गई

भास्कर न्यूज | लुधियाना लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े कैटेगरी-बी गैंगस्टर पंकज राजपूत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जमालपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के एक बड़े कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच दिन से पुनीत नगर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे काबू किया। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पंकज राजपूत का नाम रंगदारी के अलावा ड्रग्स और हथियार तस्करी के मामलों में भी सामने आता रहा है। मुकुल मट्टू से बरामद एक किलो हेरोइन और जगरांव मुठभेड़ में पकड़े गए रोशन सिंह के तार भी उससे जुड़े बताए जाते हैं। वह करीब डेढ़ दर्जन संगीन मामलों में नामजद है। साल 2023 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह विदेश चला गया था। हाल ही में लौटकर उसने पंजाब में अपना नेटवर्क दोबारा सक्रिय किया। दरेसी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में उसकी सक्रियता की चर्चा रही है। वर्ष 2019 में जेल के दौरान उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ था, जिससे संकेत मिला था कि वह जेल से भी नेटवर्क संचालित कर रहा था। दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद ड्रग तस्करी और फिरौती से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। कई जिलों की पुलिस भी उससे पुराने मामलों में पूछताछ की तैयारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *