सचखंड श्री हजूर साहिब से लौटे 122 श्रद्धालुओं का स्वागत

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना में सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी द्वारा नांदेड़ साहिब के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही संगत लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची, उनका फूलों की वर्षा और सरोपा डालकर सम्मान किया गया। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि 122 श्रद्धालुओं का जत्था 7 फरवरी को नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान संगत को अलग-अलग ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों के दर्शन करवाए गए। स्टेशन पर स्वागत समारोह के दौरान परमवीर सिंह बावा, दलजीत सिंह, बीबी गुरदीप कौर, बीबी हरप्रीत कौर, बीबी दर्शन कौर और बीबी गुरमीत कौर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *