लोको पायलट पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:सतना में दो महीने बाद पकड़ाए आरोपी, इनमें एक नाबालिग भी; लूटपाट की थी

सतना में एक लोको पायलट पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। यह घटना बीते 25 अक्टूबर की रात को हुई थी। पहाड़ीखेरा (पन्ना) के रहने वाले लोको पायलट लक्ष्मीनारायण पांडेय जो वर्तमान में सतना में रहते हैं, ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे। राजेंद्र नगर की गली नंबर-3 के पास कार सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा कर रोका और बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने उनकी सोने की अंगूठी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। दो महीने बाद तीन आरोपी गिरफ्तार , एक फरार घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। दो माह की छानबीन और प्रयासों के बाद पुलिस को सुराग मिला और आरोपियों की पहचान हो सकी। पुलिस ने इस मामले में साहिल उर्फ भोलू तिवारी (25 वर्ष), निवासी आदर्श नगर-हवाई पट्टी, कोलगवां, और अमन पांडेय (22 वर्ष) निवासी घूमा-कटरा, रीवा, को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस मामले में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की खोजबीन अभी भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *