रायसेन के सेंट फ्रांसिस में 25 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री:ईसाई परिवारों ने कैरोल गीत गाए, बुधवार को प्रभु यीशु जन्मोत्सव मनाया जाएगा

रायसेन जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सांची रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर में करीब 25 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जिसे आकर्षक लाइटों और सजावटी सामान से सजाया गया है। सोमवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक अवंतिका कॉलोनी और संस्कार विहार कॉलोनी में मसीही परिवारों के घरों में कैरोल गीत गाए गए। मंगलवार को भी शहर के अन्य इलाकों में कैरोलिंग का सिलसिला जारी रहा। सेंट फ्रांसिस चर्च के फादर अभिलाष के नेतृत्व में मसीही समाज के लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दे रहे हैं। दो दिनों में करीब 40 ईसाई परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

चर्च और घरों में खास सजावट क्रिसमस को लेकर चर्च और मसीही परिवारों के घरों को लाइटों, सितारों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। सेंट फ्रांसिस चर्च में विशेष रौनक देखने को मिल रही है, जहां उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 दिसंबर की रात मिडनाइट मास बुधवार, 24 दिसंबर की रात प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मध्यरात्रि प्रार्थना (मिडनाइट मास) और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चर्च प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। बुधवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस दौरान शहर में उत्सव का माहौल बना और शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया। सेंट फ्रांसिस चर्च के फादर अभिलाष के नेतृत्व में मसीही समाज के लोग घर-घर जाकर कैरोल गीतों के जरिए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दे रहे हैं। करीब 40 ईसाई परिवारों तक पहुंचने के लिए यह कैरोलिंग दो दिनों तक रखी गई है। क्रिसमस को लेकर चर्च और मसीही परिवारों के घरों को लाइटों, सितारों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। सेंट फ्रांसिस चर्च में खास रौनक दिखाई दे रही है। बुधवार, 24 दिसंबर की रात प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मध्यरात्रि की प्रार्थना (मिडनाइट मास) और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चर्च में भी इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *