लोक अदालत में टैक्स के एक हजार मामलों में 7.32 लाख के अवॉर्ड पारित

भास्कर न्यूज | बेनूर व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया अपर सत्र न्यायाधीश हरेंद्र सिंह नाग एवं मुख्य न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम के द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी के छाया-चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। हरेंद्र सिंह नाग के खंडपीठ क्र .01 में बैंक रिकवरी के 212 में से 3 प्रकरण निपटाया गया और 31,000 रुपए एवार्ड पारित किया गया। चेक बाउंस के 1 प्रकरण में से 1 प्रकरण निपटाया गया और 1,00000 रुपए एवार्ड पारित किया गया। नगरपालिका टैक्स के 1000 प्रकरण में से सभी प्रकरण निपटाया गया और 7,32,350 रुपए अवॉर्ड पारित गया। बीएसएनएल से 48 प्रकरण में से 4 प्रकरण निपटाया गया और 18,546 रुपए एवार्ड पारित किया गया। पीठासीन अधिकारी प्रतिभा मरकाम के खंडपीठ क्रमांक 02 में आपराधिक प्रकरण 17 में से 4 प्रकरण निपटाया गया, चेक बाउंस धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के 73 प्रकरण में से 4 प्रकरण निपटाया गया 13,20,000 रुपए एवार्ड पारित किया गया। धारा 258 सीआरपीसी के 1 प्रकरण में से 1 प्रकरण, घरेलू हिंसाओं से महिलाओं का उत्पीड़न प्रकरण 1 में से 1 प्रकरण का निपटारा किया गया। यातायात विभाग के चालान 653 प्रकरण में सभी प्रकरण निपटाया गया और 89,800 रुपए एवार्ड पारित किया गया। समरी प्रकरण में 12 में से सभी प्रकरण निपटाया गया और 4000 रुपए एवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में बीएसएनएल, केनरा बैंक, स्टेट बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, जिला परिवहन विभाग ने विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे। बेनूर। नेशनल लोक अदालत मंे शामिल न्यायिक कर्मचारी व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *