लोहंडीगुड़ा| थाना लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरपंचों, कोटवारों, पटेलों एवं अन्य प्रतिनिधि और गांव के गणमान्य नागरिकों की थाना परिसर में थाना प्रभारी एवं तहसीलदार के द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत बैठक ली गई। बैठक में गांव की समस्याओं पुलिस, प्रशासन एवं ग्रामीणों मेंे आपसी तालमेल, कानून व्यवस्था, 03 नए कानून, जमीन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, न्यायालय से जारी नोटिस समन एवं वारंट की तामिली, महिला संबंधित अपराध, साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं कई मुद्दों पर जागरूक करते हुए समझाइए दी गई।


