गढ़वा| जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रेहला में आयोजित जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में आरके सीएम एसओई गर्ल्स गढ़वा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पी कुमारी ने कहा कि उनके विद्यालय की छात्रा गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई थी। जिसमें संगीत शिक्षिका सीमा कुमारी के नेतृत्व में उनके विद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप ए में कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राएं तथा ग्रुप बी में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने भाग ली थी। उन्होंने कहा कि ग्रुप ए के सोलो डांस प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की है। जबकि समूह गायन में उनकी विद्यालय की छात्रा श्रेया कुमारी, श्रुति कुमारी, संध्या कुमारी, ऋषिका कुमारी, प्रिया सिंह व मधु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। इसके अलावे ग्रुप बी में उनके विद्यालय की छात्रा सिद्धि कुमारी, रिचा कुमारी, मुस्कान कुमारी, अनुष्का कुमारी, मन्नत कुमारी, प्रियंका कुमारी ने समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन की है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शिल्पी कुमारी ने कहा कि उनके विद्यालय की छात्रा शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षा का परिश्रमी है। जिसका नतीजा है कि यहां की छात्राएं हरेक क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा छात्राओं की सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयास रक्त रहता है।


