उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सीएस ने िकया सम्मानित

भास्कर न्यूज|गढ़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी, जिला डाटा मैनेजर सुजीत मुंडा, पुष्केश्वर मिश्रा, डॉ. महजबी यमानी, डॉ. गोरख नाथ पांडेय, डॉ. प्रीति सिंह तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कार्य ही कर्मियों की पहचान होती है। जो स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य को सही तरीके से करते है। उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। सभी कर्मी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र के सहिया को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें। परेशानी होने पर बीडीओ या सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रमों से अच्छे कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी का उत्साहवर्धन होता है। उनमें कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। सम्मान उनके कार्य को बढ़ा देती है। सभी के समन्वय से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका को राज्य में महिला बंध्याकरण के क्षेत्र में सम्मान मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका जिला में मात्र एक ही अस्पताल है। जिसने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसके लिए जिला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को डीडीएम सुजीत मुंडा एवं पुष्केश्वर मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीटीटी आशीष गुप्ता ने किया। सम्मान समारोह में महिला बंध्याकरण के लिए चिकित्सक डॉ. महजबी को सम्मानित किया गया। वहीं चिकित्सीय कार्य के लिए डॉ. गोरख नाथ पांडेय, चलंत ग्राम चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. कृष्णा कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दन्त चिकित्सक डॉ अविनाश कुमार, प्रखंड सहिया सुविधाकर्ता आशीष गुप्ता, अनूप कुमार, पिंकी कुमारी, रंका अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राणपुरा, बरवाडीह, पूरेगाड़ा से सीएचओ ज्योत्सना मिंज, दिल अफरोज, शशि तिर्की को सम्मानित किया गया। वहीं एमटीएस पंकज कुमार, एमपीडब्लू मनदीप गुप्ता, जीएनएम किरण यादव, एएनएम सनारती टोपनो, सहनाज नयन सिन्हा, एरबीना कच्छप, सुमन खेस, जयमाला कुजूर, मुक्ति टोप्पो, सहिया साथी प्रमिला देवी, सीमा देवी, सहिया अनीता देवी, बाला देवी, सुनीता यादव, गायत्री देवी, राबिया बीबी आदि को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एव कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *