जयपुर | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वितीय में वॉकथान का आयोजन किया गया। उद्देश्य आरबीआई एवं वित्त मंत्रालय द्वारा चलाए गए अपनी पूंजी-अपना अधिकार (अप्रचलित खातों को प्रचलन में लाना), तंबाकू मुक्त भारत तथा सतर्कता अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करना है। शुभारंभ बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक आनंद बंसल ने किया। समापन अपेक्स टावर स्थित शाखा हुआ।


