लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील:रामनवमी से पहले भरतपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रामनवमी पर्व और शोभायात्रा को लेकर भरतपुर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में निकाले गए इस मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में विश्वास कायम करना था। फ्लैग मार्च शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क और मुस्तैद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *