लोन कंपनी का कर्मचारी बनकर ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरफ्तार:आरोपी ने 12.50 लाख रुपये ऐंठे, एक आईफोन भी लिया

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने फर्जी लोन कंपनी का कर्मचारी प्रतिनिधि बनकर एक युवक को ब्लैकमेल कर करीब 12.50 लाख रुपए तथा एक आईफोन मोबाइल फोन हड़पने के मामले में एक आरोपी को किया है। ये है मामला 9 दिसंबर 2025 को ललित पारवानी ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना में रिपोर्ट देकर बताया 2 सितंबर 2025 को मोबाइल पर लोन लेने संबंधी विज्ञापन पर क्लिक करने से नीम क्रेडिट नाम के मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड हुई। एप के माध्यम से उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, सेल्फी फोटो एवं पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल नंबर सहित अन्य निजी जानकारियां ली गईं। इसके बाद आरोपी द्वारा स्वयं को लोन कंपनी का कर्मचारी बताकर वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया गया और कम क्रेडिट स्कोर का हवाला देकर पहले छोटी राशि का ऋण दिलवाया गया। समय पर भुगतान करवाकर का विश्वास जीता गया। धमकी देकर ऐंठे पैसे 27 अक्टूबर 2025 से अभियुक्त व उसके सहयोगियों द्वारा अलग-अलग वॉट्सऐप नंबरों से प्रार्थी को लगातार गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। अभियुक्तों के पास पीड़ित व उसके परिवार की निजी जानकारी होने के कारण वह भय व मानसिक दबाव में आ गया। समाज में बदनामी और परिवार की प्रतिष्ठा के डर से प्रार्थी ने अभियुक्तों द्वारा बताए गए क्यूआर कोड व नकद माध्यम से अलग-अलग तिथियों में करीब 12.50 लाख रुपए अदा किए। इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग जारी रही और अतिरिक्त पैसों की मांग की जाती रही। आरोपी ने एक आईफोन मोबाइल फोन भी हड़प लिया। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी रौनक वीरवानी (31) पुत्र रवि वीरवानी निवासी अरिहंत नगर को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *