चंदनकियारी | बरमसिया ओपी क्षेत्र के नौडीहा में शनिवार को लोमड़ी के हमले में एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से युवक को प्राथमिक उपचार के लिए चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन दिया। जानकारी के अनुसार नौडीहा निवासी सारजेन कालिंदी सुबह अपने घर के बगल स्थित तालाब के पास शौच करने गया था। इसी दौरान अचानक एक लोमड़ी ने उस पर हमला कर दिया। अपने हाथ से उसने लोमड़ी को रोका तो लोमड़ी ने हाथ अपने मुंह से पकड़ लिया, जिससे उसकी उंगली जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग की है।


