लोरमी में कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:439 मतदान केंद्रों पर 2.26 लाख मतदाता करेंगे वोट, 147 पंचायतों में 3928 प्रत्याशी मैदान में

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया और बिजली की व्यवस्था की गई है। लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र में 147 ग्राम पंचायतों के लिए 439 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1.14 लाख पुरुष, 1.11 लाख महिला और 10 तृतीय लिंग मतदाता मिलाकर कुल 2.26 लाख मतदाता वोट डालेंगे। मतदान कराने के लिए 24 सेक्टर अधिकारियों सहित 527 मतदान दल तैनात किए गए हैं। चुनाव में कितने प्रत्याशी है मैदान में चुनाव में जिला पंचायत की 5 सीटों के लिए 27, जनपद सदस्य की 25 सीटों के लिए 119, सरपंच की 135 सीटों के लिए 619 और पंच की 1358 सीटों के लिए 3163 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए 92 रूट बनाए गए हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सारधा लोरमी से मतदान दलों को सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक रामप्रसाद चौहान, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय और अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *