धमतरी नगर निगम में सभापति की रेस:भाजपा के 27 पार्षदों में से किसे मिलेगी जिम्मेदारी, अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता

धमतरी नगर निगम में सभापति पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। भाजपा के पास कुल 27 पार्षद हैं। प्रदेश महामंत्री ने इन सभी पार्षदों को सभापति पद के लिए योग्य माना है। नगर निगम में सभापति की नियुक्ति के लिए शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद सभापति का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सभापति पद के लिए अनुभवी पार्षदों और नियम-कायदों की जानकारी रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा सकती है। वहीं कांग्रेस के दो पार्षद नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा के पास बहुमत होने से सभापति पद पर उसी का कब्जा तय माना जा रहा है। धमतरी निगम चुनाव में भाजपा के 27 पार्षद जीते दरअसल, धमतरी नगर निगम चुनाव की मतगणना 15 फरवरी को पूरी हुई, जिसमें भाजपा को 27 पार्षद सीटें मिलीं और सभी पार्षदों को आधिकारिक रूप से पद सौंपे जा चुके हैं। मतगणना के बाद अब पार्षद सभापति पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनकी बैठकें चल रही हैं। अधिकांश पार्षद अनुभवी हैं, जिनमें कुछ वकील, कुछ पत्रकार और कुछ एमआईसी सदस्य रह चुके हैं। धमतरी नगर निगम प्रदेश के प्रमुख नगर निगमों में से एक है, और यह देखना होगा कि सभापति पद पर किसे चुना जाता है। कांग्रेस के दो पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष की दावेदारी की कांग्रेस के दो पार्षद भी नेता प्रतिपक्ष के लिए दावेदारी कर रहे हैं। एक पार्षद एक वोट से निर्वाचित हुए हैं, जबकि दूसरे पार्षद तीसरी बार अपने वार्ड से निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रामु रोहरा ने कहा कि भाजपा के 27 पार्षद सभापति के पद के योग्य हैं, लेकिन यह फैसला राजधानी से संगठन के वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद लिया जाएगा। धमतरी नगर निगम के सभापति पद के लिए तीन नाम प्रमुख हैं। इन नामों में ताल्लिनपुरी गोस्वामी (वकील और अनुभवी पार्षद), नीलेश लुनिया (दूसरी बार पार्षद और एमआईसी सदस्य), और मेघराज ठाकुर (वरिष्ठ पत्रकार) शामिल हैं, जो सभापति पद के लिए अपनी निष्पक्ष छवि के कारण उपयुक्त माने जा रहे हैं। भाजपा से सभापति दावेदारों के नाम: नगर पालिक निगम धमतरी में नेता प्रतिपक्ष के दावेदार:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *