लोरमी में मौसम का बदला मिजाज:रात में हुई बारिश से 8 डिग्री तक गिरा तापमान, अगले 3 दिन राहत के आसार

छत्तीसगढ़ के लोरमी में गुरुवार की रात मौसम ने अचानक करवट बदली। क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लंबे समय से चल रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा था। अब यह 6 से 8 डिग्री तक कम हो गया है। ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह बदलाव दो कारणों से हुआ है। पहला पश्चिमी विक्षोभ और दूसरा बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *