अमृतसर | लोहगढ़ स्थित रामद्वारा मंदिर के पास दीवार वाली गली के निवासी पिछले एक महीने से सीवरेज जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में जमा हो रहा है, जिससे इलाके में बदबू फैली हुई है और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। हालत यह है कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को इसी दूषित पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मांग की हैं कि जल्द ही सीवरेज की सफाई करवाई जाए। -शिव कुमार, निवासी लोहगढ़


