यंग लीडर्स डायलॉग में 50 लाख आवेदकों को पछाड़ फाइनल में पहुंचे दिवजोत सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरुनगरी के 15 साल के स्टूडेंट दिवजोत सिंह अरोड़ा ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) 2026” में दिवजोत ने न केवल पंजाब का प्रतिनिधित्व किया बल्कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के नेशनल फाइनलिस्ट भी बने। करीब 50 लाख आवेदकों में से दिवजोत ने अपनी काबिलियत से टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाई। इस उपलब्धि के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ। दिवजोत ने इस मंच पर पंजाब के युवाओं की आवाज बुलंद की और प्रधानमंत्री के साथ देश के विकास से जुड़े विजन पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान दिवजोत को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ एक विशेष डिनर में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान दिव्यजोत ने अपने खास प्रोजेक्ट “डिजिटल इंडिया लिटरेटिंग इंडिया” के बारे में विस्तार से चर्चा की। उनका यह प्रोजेक्ट टीयर-2 शहरों में तकनीकी साक्षरता पहुंचाने पर आधारित है। 15 साल की उम्र में दिवजोत एसओएस टेक ग्रुपस के सीईओ हैं। दिवजोत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि वह अमृतसर और पंजाब के अन्य छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *