लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के जानिब से बेहतर कार्य के लिए मजार कमेटी सम्मानित

भास्कर न्यूज | लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह (रअ) का 100वां सालाना उर्स के मौके पर 25 जनवरी और 26 जनवरी 2025 को उर्स शांति माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें मजार कमेटी ने अपनी जिम्मेदारी को उर्स के मौके पर बखूबी अंजाम दिया। शांति माहौल में उर्स सम्पन्न हुआ। इसके लिए लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के दफ्तर में शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने मजार कमेटी की सराहना करते हुए सम्मानित किया। मौके पर अंजुमन के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद उर्फ बेलू, नाय सेक्रेटरी अनवर अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से कमेटी को शॉल देकर सम्मानित किया। जिसमें मजार कमेटी कन्वेनर मोजम्मिल अंसारी ने अंजुमन इस्लामिया को शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि मजार कमेटी हमेशा से अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देते आया है और आगे भी जिम्मेदारियों के प्रति खरा उतरेंगे। मौके पर मजार कमेटी के मेंबर सेराज अंसारी, इनामुल अंसारी, हैदर इमाम उर्फ सुडो, लुखमाना अंसारी, खालिद इत्यादि को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *