लोहरदगा में डायन बताकर दो भाइयों की हत्या, पांच दोषियों को मिली उम्रकैद

लोहरदगा | डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दो भाइयों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर लोक अभियोजक सुमन कुमार ने बताया कि 2015 में कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव में ग्रामीणों की भीड़ ने रामेश्वर मुंडा और माना मुंडा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। गांव में एक बच्चे की मौत के बाद दोनों भाइयों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। साक्ष्य के अभाव में 12 महिलाओं को कोर्ट ने बरी कर दिया। डीजे टू नीरजा आसरी की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। गुमला | गुमला लोहरदगा रोड स्थित बैंक कॉलोनी दुन्दरिया के समीप बाइक ने साइकिल सवार असनी तेतर टोली निवासी सागर उरांव को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना बुधवार की रात 6 बजे की है।घटना में उसका दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गया और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गया। घटना के बाद बाइक सवार टोटो की ओर फरार हो गया। घटना में युवक का दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने उसे सड़क के किनारे किया और एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के आने में देर होने पर स्थानीय लोगों ने टेंपो की मदद से उसे सदर अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक गुमला से मजदूरी कर अपने गांव साइकिल से जा रहा था तभी पीछे से एक बाइक उसे टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। गुमला | गुमला जिला के टोटो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के साथ बुधवार की सुबह पड़ोस के ही पिता और दो पुत्र ने मारपीट की थी और कपड़ा भी फाड़ दिया था। मामले को लेकर युवती ने गुमला थाना में लिखित आवेदन भी दिया था। जिसके आलोक में पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। इधर सिर में चोट लगने के कारण युवती की स्थिति खराब होने लगी जिसके बाद गुरुवार की अपराह्न 5 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवती ने बताया पिता पुत्र घर से निकलने वाले सड़क के पास मिट्टी खुदाई कर रहे थे। इसी बात को लेकर पूछने पर उन लोगों ने मां के साथ मारपीट की। वहीं बीच बचाव करने गई युवती के साथ भी तीनों ने मारपीट किया था और उसका कपड़ा फाड़ दिया था। फिलहाल सदर अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *