लुधियाना| स्थानीय लोहारां स्थित हेमकुंड नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्रवासियों द्वारा तीसरा वार्षिक भंडारा लगाया। इसमें पूड़ी चने व खीर का प्रसाद बांटा गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि भोले बाबा की परम कृपा से सभी द्वारा मिलकर ये भंडारा लगाया जाता है। इस पावन अवसर पर विष्णु देव राय, जगरूप सिंह, चंद्र पंडित, सूरज पंडित, राजू राजपूत, भारत भूषण, कुलदीप सिंह, राज कुमार राजू, निशा, राजन कुमार, रंजन कुमार व अन्य मौजूद थे।


