ताजपुर रोड पर विशाल लंगर लगाया

ताजपुर रोड स्थित वृंदावन विला में महाशिवरात्रि के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सनी मलिक, जैकी मलिक, गुरचरण सिंह, शिव कपूर, जैला, राजवीर ढिल्लों, साजन व हेमंत उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग दिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि के इस पर्व पर लंगर लगाने का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *