लोहारू में डंपर चोरी:ड्राइवर ने रात को मकान के पास खड़ा किया था, मालिक राजस्थान का रहने वाला

भिवानी में एक डंपर चोरी हो गया। घटना लोहारू थाना क्षेत्र के ढाणी रहीमपुर की है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के कुलोठ कलां निवासी अमित कुमार ने लोहारू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अमित के मुताबिक, उनका डंपर नंबर RJ-18GC-8788 था। इसे उनका ड्राइवर देवेंद्र चलाता था, जो ढाणी रहीमपुर का रहने वाला है। डंपर 17 अप्रैल की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चोरी हुआ। डंपर एक खेत में बने मकान के पास खड़ा था। ड्राइवर ने सुबह 5 बजे मालिक को चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि डंपर का चेसिस नंबर MAT777012N3C07794 और इंजन नंबर B6736A250D06222C64200234 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है। लोहारू पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को डंपर या इससे जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत थाने में सूचना दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *