लोहे के पाइप से जानलेवा हमला, 8 पर अपराध दर्ज

बालोद| ग्राम मरकाटोला में पत्रकार कृष्णा गंजीर पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 8 लोगों के खिलाफ पुरूर थाने में धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कृष्णा ने जानकारी दी है कि 13 मई को अवैध रेत भण्डारण की ‍शिकायत पर जांच करने पटवारी डोमेन्द्र मण्डावी पहुंचा था। वहां न्यूज कवरेज करने गया था। इस दौरान मुझे देखते ही ओमू साहू ने हाइवा में रौंदने की धमकी दी। जिसके बाद एक हाइवा स्पीड से आया। वहां पर मौजूद पटवारी डोमेन्द्र, मैं और अमित मण्डावी तीनों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *