वकीलों ने जिला व सत्र न्यायाधीश को नए साल की दी शुभकामनाएं

भास्कर न्यूज| चाईबासा नववर्ष को लेकर झारखंड स्टेट काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो के नेतृत्व में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने भी अधिवक्ताओं को नववर्ष शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुर चौधरी, रमेश चौबे, सरकारी वकील पवन शर्मा के अलावा अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *