कवर्धा। हिंदुत्व वादी वक्ता गौतम खट्टर का कार्यक्रम 28 दिसंबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को वाचनालय भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम सनातन धर्म और राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर आधारित होगा। बैठक में जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य विषय मैं हिंदू जगाने आया हूं, रखा गया है। आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्र रक्षा और सनातन धर्म की जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए है। बैठक दौरान रवि वर्मा, मनोज सिंह ठाकुर, हलधर नाथ योगी, जसविंदर बग्गा, मनहरण कौशिक, भगवती पटेल, राजा टाटिया, कैलाश शर्मा, सौरभ सिंह, वेद साहू, दिलीप तिवारी, दुर्गेश अवस्थी, पन्ना चंद्रवंशी, अशोक यादव सहित अन्य शामिल रहे।


