वक्ता बोले – सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा अटल परिसर

पटना | भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर पटना नगर को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि अटल ने राजनीति में शुचिता और संवाद की जिस परंपरा को स्थापित किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि यह अटल परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि नगर की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रतीक जायसवाल और सीएमओ संजय दुबे उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, रविशंकर शर्मा, कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव मौजूद थे। संचालन योगेश गुप्ता ने किया। सीएमओ संजय दुबे ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *