अमृतसर| सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज वक्फ बोर्ड बिल पास होने के बाद संसद के बाहर आते कहा कि केंद्र सरकार बहुमत के बल पर तानाशाही रवैया अपना रही है। वक्फ बोर्ड का नया बिल पास होने से देश के सामाजिक ढांचे में तनाव आएगा। सांसद औजला ने कहा कि 2 अप्रैल को वक्फ बोर्ड के बिल संबंधी बैठक शुरू हुई थी जो कि 3 मार्च की सुबह 3 बजे तक चली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा था क्योंकि इसमें बहुत सी त्रुटियां हैं। इन त्रुटियों के कारण देश के सामाजिक ढांचे में तनाव आएगा लेकिन सरकार के पास सांसदों के नंबर ज्यादा है तो उन्होंने अपनी ताकत का प्रयोग करते हुए इसे पास कर लिया है।


