जालंधर| वडेरा बिरादरी के जठेरे बाबा लालो जी वडेरा का वार्षिक मेला 30 अगस्त को लुधियाना के समराला शहर हरियां रोड में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मेला प्रबंधक कमेटी ने बताया कि बाबा लालो की समाधी 200 साल पुरानी है। वडेरा परिवार के लोग मेले में अपने पूर्वजों और बाबा लालो की समाधी और सती माता को माथा टेकेंगे। 30 अगस्त को सुबह पंडित मोहित शर्मा पूजा के साथ करेंगे। यहां जतिंदर वडेरा, राजिंदर वडेरा, गोल्डी वडेरा, ओम प्रकाश, जीवन लाल, सोहन लाल वडेरा, अशोक वडेरा, सुनील वडेरा व अन्य मौजूद थे।


