रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 29 जून को होगी । कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 29 जून के प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।


