गवर्नर मिलने अस्पताल पहुंचे रांची | राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (गुरुजी) की तबीयत में सुधार है। हालांकि उन्हें रांची लौटने में अभी चार-पांच दिन लगेंगे। यह जानकारी झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि गुरुजी को समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली ले जाया जाता है। इसमें 72 घंटे लगते हैं। मगर इस बार इंफेक्शन हो जाने के कारण कुछ समस्या हुई है। वे दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉ. एके भल्ला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार शाम विधायक कल्पना सोरेन फिर दिल्ली गईं। वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


