एकांतवास के बाद दर्शन देंगे प्रभु जगन्नाथ, नेत्रदान आज

रांची| जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को 15 दिन के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ आमजन को दर्शन देंगे। भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान होगा। प्रभु को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। 108 दीपों से आरती की जाएगी। इसके बाद भोग अर्पित किया जाएगा। 27 जून को श्रद्धालु प्रभु का धर्मरथ खींचेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 5 बजे से दर्शन होंगे। विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के बाद शाम 5 बजे रथ मौसीबाड़ी के लिए रवाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *