वन विभाग ने 40 ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट करवाया:मुरैना की नवीन गल्ला मंडी के निर्माण में हो रहा था इस्तेमाल

मुरैना शहर की नवीन गल्ला मंडी में चंबल नदी के अवैध रेत से निर्माण कर चल रहा था। इस बात की सूचना जैसे ही वन विभाग के देवरी गेम रेंज के अधिकारियों को लगी वे आज (सोमवार) तत्काल वन विभाग और कोतवाली थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई में लगभग 30 से 40 ट्रॉली अवैध रेत का विनष्टीकरण करवाया। पूरी मंडी में जगह-जगह लगे थे रेत के ढेर
मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों ने देखा, वहां निर्माण कार्य चल रहा है। चंबल नदी के अवैध रेत के ढेर अलग-अलग जगहों पर लगे मिले। जेसीबी की मदद से रेत को फैलाकर वहीं पर उसका विनिष्टीकरण कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कथित रेत माफिया दूर खड़े यह सब देखते रहे। विभाग के SDO श्याम सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान ढाई से 3 लाख रुपए कीमत की रेत को नष्ट किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *