कलेक्टर ने कैंप में लोगों की समस्याएं सुनी:हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, शिकायतों का निराकरण करने कहा

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में सोमवार शाम 4 बजे जनकल्याण कैंप पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर राजस्व प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर पात्र हितग्राहियों को देने का सशक्त माध्यम है। शिविर में जहां एक ओर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में जनकारी दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ पात्र हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने 107 आवेदन आए उन्होंने बताया कि शिविर में 107 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्य भी बनाए जा रहे हैं। इससे पूर्व कलेक्टर ने हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक में जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किए जाने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम कमलेश पुरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *