वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव रोका : डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर वन स्टेट-वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव रोकने और प्रक्रिया में मनमाने हस्तक्षेप का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कुल 78 पंचायत समितियों और 12 जिला परिषदों का कार्यकाल अभी शेष है। इनमें से अधिकांश पंचायत समितियों और जिला परिषदों का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक है, इसलिए इनका चुनाव अप्रैल 2026 से पहले कराना संभव नहीं है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने पहले 4 जुलाई 2025 तक वार्डों के पुनर्सीमांकन की समय सीमा तय की थी, लेकिन अब तक अंतिम सूची प्रकाशित नहीं हुई। इससे यह साफ होता है कि चुनाव प्रक्रिया को राजनीतिक उद्देश्य से हाईजेक किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी जिला कलेक्टरों और प्रशासकों को मौखिक निर्देश दे रहे हैं। उनका कहना था कि सीमांकन इस तरह किया जा रहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों के जीतने के अवसर कम हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *