भीलवाड़ा | संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापकों के 347 रिक्त पद भरने के लिए आरपीएससी की ओर से शनिवार से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। चार दिन तक चलने वाली परीक्षा का शनिवार को पहला दिन रहा। पहले दिन सामाजिक विज्ञान और हिंदी की दो पारियों में परीक्षा हुई। पहले दिन 62.10 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सामाजिक विज्ञान में केवल 60.62 प्रतिशत ने परीक्षा दी। 4510 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2734 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 1776 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। हिंदी में 63.98 प्रतिशत उपस्थित रही। 3542 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2266 उपस्थित रहे और 1276 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल 8052 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5000 परीक्षार्थी उपस्थित और 3052 अनुपस्थित रहे।


