वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता बालक पाहन से मिलने पहुंचे संजय सेठ

|जनसंघ के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बालक पाहन के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उनके आवास चकला पहुंचे। उन्होंने पाहन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिजनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। बताया गया कि बालक पाहन पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। हाल ही में उनका पैर भी टूट गया है। चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज को लेकर गंभीर जोखिम बताए जाने के कारण फिलहाल उनका उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया जा रहा है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने कहा कि बालक पाहन जनसंघ काल से संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने बालक पाहन के परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, अमरनाथ चौधरी, दिलीप मेहता, राजेश गुप्ता, दीपक बड़ाइक, संतोष कुमार गुप्ता, शशि मेहता, चतुर साहू, सुनील महतो, अलखनाथ महतो, राज किशोर साहू, रोहित साहू, सुरेंद्र प्रजापति व अन्य कार्यकर्ता थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *