वरुण हत्याकांड : आरोपी फरार, परिवार वाले आज देंगे धरना

भार्गव कैंप की पुलिस वरुण हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे नाराज वरुण के परिजनों ने श्री गुरु रविदास चौक पर रविवार को धरना लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर फरार सोनू, शिवा व उसके साथी पकड़े नहीं गए तो प्रदर्शन जारी रखेंगे। भार्गव कैंप के रहने वाले मनजीत सिंह और विपिन ने बताया कि उनके बेटे वरुण की बदमाशों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दो वांछित आरोपी सोनू पंडित और शिवा पुलिस की पहुंच से अभी भी बाहर है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वरुण की हत्या करने वाले शहर में सरेआम घूम रहे है, जिससे उन्हें खतरा है। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में असफल है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों और केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को भी मिल चुके है। पुलिस उन्हें हर बार आश्वासन देकर भेज देती है। वहीं, एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम हत्या केस मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है और फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *